Monday, October 19, 2020

दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे


 दोस्तों जैसा की आप सबको पता है आज के दिन  दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (DDLJ ) के 25 वर्ष पुरे हो रहे हैं। तो आज हम आपके लिए लाएं है DDLJ से जुडी रोचक जानकारी। 

शाहरुख खान और काजोल के अभिनय से सजी ये फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे सफल और यादगार फिल्मो में से एक मानी जाती है. आज भी राज और सिमरन का नाम युवाओ के दिलो में जोश भरता है और उस समय के युवा जो आज उम्रदराज हो चुके हैं वो अभी इस फिल्म को देखकर अपनी जवानी के दिनों को यद् करते हैं. 90 के दसक के बच्चे आज जवान हो चुके हैं वो भी इस मूवी को उसी शिद्दत से देखते हैं। यूँ कहे तो ये फिल्म हर उम्र के दर्शको में एक अलग रंग भरती  है. 

शाहरुख और काजोल के अलावा इस फिल्म की मुख्य  भूमिका में नज़र आये थे अमरीश पूरी,अनुपम खेर,सतीश शाह,परमजीत सेठी,फरीदा जलाल,किरण बेदी आदि. 

यह फिल्म यशराज बैनर के निचे  बनी आदित्य चोपड़ा की पहली फिल्म थी. आदित्य चोपड़ा  यश चोपड़ा के सुपुत्र हैं जो इस फिल्म के प्रोडूसर थे। 

इस फिल्म की रोचक बात है की इनके दूसरे बेटे उदय चोपड़ा जो आदित्य चोपड़ा के अस्सिस्टेंट डायरेक्टर भी थे उन्होंने इस फिल्म की मेकिंग को अपने पर्सनल कमरे से शूट किया था तब से ही बिहाइंड THE SCENE बनाने की शुरआत हुई। 

करण जोहर जो यश चोपड़ा के अस्सिस्टेंट डायरेक्टर थे उन्होंने भी इस में शाहरुख़ के दोस्त का अभिनय किया है। 

और सबसे रोचक बात इस  फिल्म की ये है की शाहरुख़ का चरित्र पहले हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज को दिया जाना था। क्योंकि ये चरित्र अंग्रेज था। लेकिन बाद में इस बात पे विचार किया गया की क्या भारतीय दर्शक ये स्वीकार कर पाएंगे की  कोई अंग्रेज यहाँ की लड़की को भगा ले जाये. इसलिए यह रोल भारतीय अभिनेता से करना ही उचित समझा गया और इस प्रकार यह रोल शाहरुख़ खान को मिला जिन्होंने इसे भखूबी निभाया। 


0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home