सल्तनत
सल्तनत मूवी 11 मार्च 1986 को रिलीज हुई थी। इस में मुख्य भूमिका में नजर आए थे धर्मेन्द्र, सन्नी दओल, श्रीदेवी, करण कपूर, जूही चावला, अमरीश पुरी।
मरुस्थल पृष्ठभूमि पर बनी ये फिल्म अरबी कहानी को दर्शाती है। एक अच्छे विषय पर ये फिल्म बनाई गई है लेकिन फिल्मांकन और लेखन की कमी साफ झलकती है। डायलॉग कहीं कहीं पर अच्छे भी हैं। कहानी में लयतकमता की कमी है।
अमरीश पुरी विलेन की भूमिका में हैं लेकिन अंत तक वो फिल्म में नहीं रहते और विलेन कि अपनी छवी को भी बरकरार नही रख पाते। शक्ति कपूर जो इस मूवी में दूसरे विलेन है कहीं कहीं पर अपनी कॉमेडियन इमेज को दर्शाते हैं जो कि ऐसी पृषठभूमि में अच्छी नहीं लगती। जैसे मुगले आजम, रजिया सुल्तान, लैला मजनू जैसी फिल्मों जैसे युग की ये फिल्म जान पड़ती है।
सनी देओल उस समय नए थे इसलिए तब तक उनमें वो आग नजर नहीं आती जो उनकी बाद की फिल्मों जैसे घातक, घायल, गदर जैसी फिल्मों में नजर आती है। सनी देओल और श्रीदेवी पर एक के बाद एक 3 गाने फिल्माए गए हैं जो कथा को और ज्यादा बोरिंग कर देते हैं। वे गाने कभी मार्केट में हिट भी नहीं हुए। करण कपूर और जूही चावला के लिए इस फिल्म में करने के लिए ज्यादा कुछ दिया नहीं गया है। अगर कहा जाए तो धर्मेन्द्र ही इस फिल्म के लीड रोल में हैं और अपनी भूमिका को बखूबी निभाते नजर आ रहे हैं।
बाप बेटे की जोड़ी फिल्म में भी बाप बेटे का किरदार निभा रही है। और इस फिल्म की खास बात यह है ये जूही चावला की पहली फिल्म थी। रजा मुराद फिल्म में बैकग्राउंड में अपनी कर्कश आवाज के जादू से फिल्म की कहानी सुना रहे हैं।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home